Icc men's t20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच आज ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। ऐसे में इन दोनो टीमों में किस टीम का पलड़ा भारी है। और कौनसी टीम वर्ल्ड कप जीतने की प्रबल दावेदार हैं। यही सब हम इस आर्टिकल में आपको बताने वाले है।
सबसे पहले हम आज होने वाले T20 World के फाइनल मैच के बारे में अच्छे से जान लेते है।
तो आज खेला जाने वाला फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।
मैच कहां पर देखे?
यह icc T20 World Cup फाइनल मैच आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल के माध्यम से देख सकते हो। और मोबाइल पर डिज्नी प्लस hotstar पर यह मैच देख पाओगे।
यह भी पढ़े - How to watch T20 world cup finel match live on Mobile
अब हम दोनो टीमों के अबतक के सफर पर एक नजर डालते है। और देखते है दोनो टीमों की परफॉर्मेंस।
ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने अपने ग्रुप में दूसरा स्थान हासिल किया था। ऑस्ट्रेलिया ने अपने ग्रुप के अंदर 5 में से 4 मैच जीते थे। ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी। पर इंग्लैंड के हाथो ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा था।
और वही पर अगर हम बात कर सेमीफाइनल की तो ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टीम को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है।
न्यूजीलैंड
अब हम बात कर लेते है की न्यूजीलैंड ने फाइनल के अंदर किस प्रकार प्रवेश किया।
न्यूजीलैंड ने भी ग्रुप स्टेज में अपने 5 में से 4 मुकाबले जीते थे। और दूसरे स्थान पर फिनिश किया था।
न्यूजीलैंड ने भारत, अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया की टीमों को ग्रुप स्टेज में पराजित किया था। और पाकिस्तान के हाथो न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा था।
सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराया था। और इस प्रकार से न्यूजीलैंड ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।
Aus vs NZ: किसका पलड़ा है भारी?
अगर अब हम बात कर की इस icc T20 World Cup finel में इन दोनो टीमों ने से किस टीम का पलड़ा भारी है।
तो यहां पर ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा थोड़ा भारी दिखाई देता है। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया हमेशा से icc टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करती रही है। और नोक आउट मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड भी काफी अच्छा है।
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 2015 क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भी खेला गया था। जिसमे ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को परास्त किया था। और 5वी बार क्रिकेट वर्ल्ड कप को जीता था।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें