Top 5 very important tips for new bloggers before start blogging in 2021 [Hindi]

नमस्कार दोस्तो, आज के इस पोस्ट में आपको में ऐसी टिप्स देने वाला हु जो की आपकी ब्लॉगिंग में बहुत काम आएगी। अगर आप एक न्यू ब्लॉगर हो तो आप टिप्स को फॉलो करके आप अपने ब्लॉग को जल्दी ही गूगल के सर्च रिजल्ट में रैंक करा सकते हो। और अपने ब्लॉग पर एडसेंस का अप्रूवल भी आप जल्दी से ले सकते हो। यह आर्टिकल हर एक न्यू ब्लॉगर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। तो आप इस आर्टिकल को पर ध्यान से पढ़े।

TOP 5 TIPS FOR EVERY NEW BLOGGER -

 1. Buy Custom domain
 2. Write articles on trending topic
 3. Write unique content
 4. Write SEO friendly content
 5. Write big article with more than 1000 words

तो चलिए अब इन सब टॉपिक पर एक एक करके विस्तार से चर्चा करते है। ताकि आपको इनके बारे में ज्यादा जानकारी मिल सके।

1. Buy Custom domain

अगर आप अपना ब्लॉग ब्लॉगर पर बनाते हो तो आपको सबसे पहले अपने ब्लॉग का एक कस्टम डोमेन जरूर से खरीद लेना चाहिए। अगर आप ब्लॉगर पर अपना ब्लॉग बनाते हो तो। लेकिन अगर आप वर्डप्रेस पर अपना ब्लॉग बनाते हो तो आपको डोमेन के साथ होस्टिंग भी खरीदनी पड़ेगी। जो की ज्यादातर न्यू ब्लॉगर या तो अफोर्ड नही कर सकते है या फिर वो अभी शुरुवात में ब्लॉगिंग में पैसे इन्वेस्ट नही करना चाहते है। इसलिए नए ब्लॉगर ब्लॉगर प्लेटफार्म पर ही अपना ब्लॉगिंग करियर शुरू करते है।

तो अगर आप ब्लॉगर पर आप अपना ब्लॉग बनाते हो तो आपको डोमेन जरूर से खरीद लेना चाहिए। ताकि अगर आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक आने लगे तो आपको बाद में अपने ब्लॉग के लिए कस्टम डोमेन नही खरीदना पड़ेगा। जिससे आपके डोमेन की एज भी अच्छी रहेगी और आपकी डोमेन ऑटोरिटी भी बढ़ेगी। इसलिए आपको अपना खुद का कस्टम डोमेन जरूर से खरीद लेना चाहिए।

और अगर आप डोमेन के साथ साथ आप होस्टिंग को भी अफोर्ड कर सकते हो तो फिर आपको अपना ब्लॉग वर्डप्रेस पर बनाना चाहिए। क्योंकि वर्डप्रेस एक अच्छा विकल्प है ब्लॉगिंग के लिए। वर्डप्रेस पर आपको बहुत सारे प्लगिंस मिलेंगे जो की ब्लॉगिंग में न्यू ब्लॉगर की बहुत हेल्प करेंगे।

अगर आपका ब्लॉग ब्लॉगर पर है और आप अपना कस्टम डोमेन खरीद लेते हो और आप होस्टिंग भी ले लेते हो तो ऐसे में आपको अपने ब्लॉग को वर्डप्रेस पर शिफ्ट कर लेना चाहिए। इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा। वर्डप्रेस पर आपको अपने ब्लॉग को कस्टमाइज करने के बहुत सारे ऑप्शन मिलेंगे। आपको अच्छी थीम्स भी मिलेगी। इसके अलावा बहुत सारे ऐसे प्लगिन्स भी मिलेंगे जो की आपके ब्लॉग को गूगल में रैंक करने में बहुत हेल्प करेंगे तो इसलिए आपको ऐसे में वर्डप्रेस पर ही अपना ब्लॉग बनाना चाहिए।

 2. Write articles on trending topic

अब चूंकि आपका ब्लॉग नया ब्लॉग है। तो ऐसे में आपके ब्लॉग पर शुरू में ट्रैफिक नही आएगा। क्योंकि आपके ब्लॉग के बारे में किसी को कोई भी जानकारी नही है। और आप किस तरह का कंटेंट अपनी वेबसाइट पर डालते हो इसके बारे में भी किसी पता नही होता है। तो ऐसे में आपको अपने ब्लॉग पर ट्रैफिक लाने के लिए ट्रेंडिंग टॉपिक पर आर्टिकल लिखना चाहिए।

क्योंकि इससे आपके आर्टिकल के सर्च रिजल्ट में आने के ज्यादा चांसेज रहते है। अगर आप किसी भी ऐसे ट्रेंडिंग टॉपिक पर आर्टिकल लिखते हो जिस पर आपसे पहले किसी और ने आर्टिकल नही लिख रखा है या फिर अगर लिख रखा है पर आपका आर्टिकल सामने वाले के आर्टिकल से अच्छा है। तो ऐसे में आपका आर्टिकल सर्च रिजल्ट में जरूर आएगा। जिससे की आपकी वेबसाइट पर बहुत सारा ट्रैफिक आएगा। और आपका ब्लॉग पर गूगल पर रैंक होने लगेगा। तो इसलिए आपको अपने नए ब्लॉग पर हमेशा अपने niche से सम्बंधित ट्रेंडिंग टॉपिक सर्च करके उन पर आर्टिकल लिखना चाहिए।

अगर आप ब्लॉगिंग के अलावा और भी ऐसे तरीको के बारे में जानना चाहते हो जिनसे आप घर बैठे बैठे पैसे कमा सकते हो तो आपको यह आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए - Click here

अब आप यह जानना चाहते होंगे की हम ट्रेंडिंग टॉपिक कहा से सर्च करे तो इसका सबसे अच्छा ऑप्शन है google हा आप गूगल पर से ट्रेंडिंग टॉपिक को सर्च कर सकते हो। इसके लिए आप गूगल सर्च की मदद ले सकते हो। गूगल पर आप जब भी कोई क्वेरी डालते हो तो आपको उस क्वेरी से संबंधित ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल गूगल खुद रिकमेंड करता है। तो आप उन टॉपिक पर पोस्ट लिख सकते हो।

इसके अलावा आप गूगल ट्रेड्स का भी उपयोग कर सकते हो। ट्रेंडिंग टॉपिक को सर्च करने में। गूगल ट्रेंड्स पर आपको हाल फिलहाल में क्या ट्रेंड कर रहा है। उसकी  बिल्कुल सही जानकारी आपको मिलेगी। और आपको यह भी पता चल जाएगा की कितने लोगो ने किस चीज को सर्च किया है। फिर आपको वहा से अपनी niche के मुताबिक जो भी चीज ट्रेंडिंग में चल रही है। उस पर एक अच्छा सा आर्टिकल लिखना चाहिए। और उसे पोस्ट करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी पोस्ट गूगल पर रैंक हो जाएगी। और आपके ब्लॉग पर बहुत सारा ट्रैफिक भी आने लगेगा।

3. Write unique content

नए ब्लॉगर यह गलती बहुत ज्यादा करते है। अगर आप एक न्यू ब्लॉगर हो तो आपको कभी भी किसी दूसरी वेबसाइट या फिर ब्लॉग का कंटेंट कॉपी करके अपने ब्लॉग पर नही डालना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपके ब्लॉग पर आपको गूगल एडसेंस का अप्रूवल आपको नही मिलेगा। और अगर गलती से मिल भी जाता है। आपका एडसेंस अकाउंट कुछ ही दिनों में सस्पेंड कर दिया जाएगा। तो इससे बचने के लिए आपको अपने ब्लॉग पर हमेशा अपना खुद का ओरिजिनल कंटेंट पब्लिश करना चाहिए।

अगर आप एडसेंस के बारे में ज्यादा जानना चाहते है तो आप यह आर्टिकल पढ़ सकते हो - Click here

कंटेंट कॉपी करने के और भी बहुत सारे नुकसान है। जैसे की कंटेंट कॉपी करने से आपका ब्लॉग गूगल सर्च रिजल्ट में रैंक नही होगा। और आपके ब्लॉग की डोमेन ऑटोरिटी भी इससे कम होगी। तो इसलिए आपको हमेशा अपना खुद का ओरिजिनल कंटेंट ही अपने ब्लॉग पर डालना चाहिए न की किसी दूसरे का का कंटेंट कॉपी करके अपने ब्लॉग पर डालना चाहिए। ऐसा करने से आपके ब्लॉग को बहुत नुकसान पहुंचेगा। तो आपका ऐसा करने से बचना चाहिए।

यूनिक कंटेंट किस प्रकार से लिखे यह जानने के लिए आप यह आर्टिकल पढ़ सकते हो - Click here

 4. Write SEO friendly content

ब्लॉगिंग में SEO यानी की सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन का बहुत ज्यादा महत्व है। अगर आप एक न्यू ब्लॉगर हो तो आपको सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन के बारे में जानना चाहिए अपने किसी भी आर्टिकल को लिखने से पहले ताकि आपका आर्टिकल जल्दी से जल्दी गूगल के फर्स्ट पेज पर रैंक हो। क्योंकि अगर आप अपनी पोस्ट को गूगल के फर्स्ट पेज पर रैंक करना चाहते हो तो आपको सबसे पहले SEO फ्रेंडली आर्टिकल लिखना चाहिए। 

SEO फ्रेंडली आर्टिकल लिखने के लिए सबसे पहले आपको keyword research करनी होगी। आपको अपने पोस्ट के अंदर कीवर्ड का यूज करना चाहिए। आपको ऐसे कीवर्ड का यूज करना चाहिए जिन पर ज्यादा ट्रैफिक हो या फिर जिनका सर्च डिफिकल्टी कम हो इससे आपके ब्लॉग को गूगल में जल्दी रैंक होगा। लेकिन इसके लिए आपको सबसे एक अच्छा आर्टिकल लिखना होगा। इसके बाद ही आपका आर्टिकल गूगल के अंदर सर्च में आएगा। 

तो इस लिए आपको अपने आर्टिकल को अच्छे से पूरा seo ऑप्टिमाइज करके लिखना चाहिए। अच्छे कीवर्ड का प्रयोग करना चाहिए और अपने आर्टिकल के अंदर आपको आपकी पुरानी पोस्ट के लिंक को जरूर देना चाहिए। पर हां आपको इस बात का जरूर से ध्यान देना होगा की आप जिस भी पोस्ट का लिंक आप अपने पोस्ट में दे वो पोस्ट उस पोस्ट के रिलीवेंट हो और आपके आर्टिकल को पढ़ने के बाद वह उस लिंक पर क्लिक करने के लिए तैयार हो आपको ऐसे अपने आर्टिकल के अंदर पोस्ट का लिंक डालना चाहिए। इसे ही इंटरनल लिंकिंग कहते है।

5. Write big article with more than 1000 words

एक और जरूरी चीज जिसका की आपको अपनी पोस्ट को लिखते समय ध्यान रखना चाहिए। की आपकी पोस्ट में कम से कम 1000 शब्द होने चाहिए। और हो सके तो आप अपनी पोस्ट को 1000 शब्द से भी ज्यादा बड़ा लिख सकते हो। आप जितना ज्यादा अच्छा और बड़ा आर्टिकल लिखोगे वो आपके ब्लॉग के लिए उतना ही ज्यादा अच्छा रहेगा।

पर आप यह बात भी जरूर ध्यान में रखे की आप अपनी पोस्ट में ज्यादा वर्ड्स लिखने के चक्कर में पोस्ट में जो में विषय है उसे छोड़कर आप अलग विषय पर बात करने लगो। ऐसा आपको बिल्कुल भी नही करना चाहिए। आप अगर किसी ऐसे विषय पर पोस्ट लिख रहे हो जिस आप 1000 वर्ड्स नही लिख सकते हो तो आपको उसे ज्यादा वर्ड्स का लिखने की कोई जरूरत नही है। आप अपने आर्टिकल में अपने विषय के अलावा किसी दूसरी चीज के बारे में न बताए। आपको अपना आर्टिकल जितना ज्यादा अच्छा हो सके उतना अच्छा लिखना चाहिए। और जितने ज्यादा शब्द आप उस टॉपिक से रिलेटेड लिख सकते हो आपको लिखना चाहिए।


यह थी वो 5 बहुत जरूरी टिप्स जो की हर एक नए ब्लॉगर को अपने ब्लॉगिंग करियर को शुरू करते समय इन टिप्स को फॉलो करना चाहिए। अपने ब्लॉग पर जल्दी से जल्दी ट्रैफिक लाने के लिए। इन टिप्स को अगर आप फॉलो करते हो तो आप अपने ब्लॉग को बहुत कम समय में ही एक अच्छा ब्लॉग बना सकते हो। जो की गूगल के सर्च इंजन में रैंक हो।

इसके अलावा और भी बहुत ऐसी टिप्स है जिनका की हर एक न्यू ब्लॉगर को फॉलो करना चाहिए। वो टिप्स में फिर आपको आगे के किसी पोस्ट के माध्यम से बता दूंगा।

अब आपको अगर यह आर्टिकल पसंद आया है या फिर इससे आपको नॉलेज मिली है तो आप वह हमे कमेंट करके बता सकते हो। आप कमेंट करके सुझाव भी दे सकते हो। इस आर्टिकल को आप अपने दोस्तो के साथ भी जरूर से शेयर करे ताकि वो भी ब्लॉगिंग के बारे में जान सके तो इसे अपने दोस्तो के साथ शेयर करना ना भूले।

Thanks for reading 🙏


Written by - Shankar Singh

टिप्पणियाँ